Monday, June 5, 2017

Ultra short stories 3

 सूक्ष्म कहानी -3 
“कौन प्रेजेंट करेगा चर्चा का सार हमारी तरफ से ?”
“पुलिस के जनता के प्रति कर्तव्य” पर कार्यशाला ,फोकस ग्रुप के लीडर
डी.आई.जी अरोरा – “ नेहा , आप ने ही discussion में maximum points contribute किए हैं you do the presentation”
बाद में| संस्था के महानिदेशक , अरोरा से “ बड़े  practical points उठाए उस लडकी ने , legal angle  और हिक्मतअमली दोनों समझ सके ऐसे कम ही आफीसर होते हैं |”
Honest भी है सर और हमारे यहाँ प्रशिक्षण में संचालन , प्रजेंटेशन ,आभार वगैरा सब यही करती है
.....................
कालान्तर में एक शहर की कमान अरोरा साब के हाथ में और नेहा भी वहीँ ......
“नेहा दांगी बिल्डर्स पर छापे की कार्यवाही को तुम ही लीड कर रही हो न”
“सर”
“खबर लीक तो नहीं हुई ? मंत्री जी का फोन आ जाएगा”   अरोरा साब बगुले की तरह कई माह से दांगी नाम की मछली को ताक में  थे |
“जी सर ,भरोसे के लोग रख लिए हैं बस निकल ही रहे हैं हम लोग” नेहा के लिए रुटीन काम ही था ये ,दबिश ट्रेप, गिरफ्तारी |
अरोरा साब ने सुर बदला “snow world ले जाने वाली थी न तुम बच्ची को जिस दिन अचानक सी.एम साब का प्रोग्राम बन गया था आज वहीँ ले जाओ और मेडम को भी बताना कैसा है,she wanted feeback| दांगी के यहाँ क्राइम ब्रांच की टीम चली जाएगी
“but sir.... IG sir

“अरे, उनसे मैं बात कर लूँगा don’t worry”  
उसके कुछ मिनट पहले अरोरा फोन पे
“सर , अभी paperwork तो कर लेती पर बाद में लाइजनिंग नहीं कर पाती दांगी से | woman officer  है सर दांगी बेचारा भी क्या service offer करता उसको”
वहां से आई जी साब के अट्टहास से अरोरा की बांछे  खिल गईं  |
उसी वक्त दांगी का फोन बजता है
“हेलो....अरे नमस्कार मेडम” फिर कुछ देर तक वो टेबल पर पड़े पेपर वेट को बदहवास सा घुमाता रहा |
“मेडम थैंक्स मैं तो आपसे इतने cooperation की बिलकुल उम्मीद नहीं करता था ,आप भले मना कर रही हैं पर हम कुछ न कुछ जरूर करेंगे आपके लिए”
“ आप मेरी चिंता न करें”  कहते हुए नेहा ने फोन रख दिया |  

No comments:

Post a Comment